2023 2024 Student Forum > Management Forum > Main Forum

 
  #2  
4th August 2015, 08:58 AM
Super Moderator
 
Join Date: Apr 2013
Re: Can i give IAS exam in hindi

Yes as per me you can appear IAS exam in hindi medium , here I am providing study material of this exam here:

IAS exam study material of hindi sahitya
मुख्य परीक्षा में हिंदी वैकल्पिक विषय के 250 अंकों के दो पत्र (कुल 500 अंक )हैं | पहला पत्र हिंदी भाषा और साहित्य के इतिहास पर केन्द्रित है | दूसरे पत्र में हिंदी साहित्य की विभिन्न विधाओं की कृतियों का आस्वादन और उनपर केन्द्रित सवाल पूछे जायेंगे |

हिंदी प्रश्नपत्र 1
(उत्तर हिंदी में लिखने होंगे )
खंड 'क'
1.हिंदी भाषा एवं नागरी लिपि का इतिहास

१)अपभ्रंश, अवहट्ट एवं आरम्भिक हिंदी का व्याकरणिक एवं अनुप्रयुक्त स्वरुप
२)मध्यकाल में ब्रज एवं अवधी का साहित्यिक भाषा के रूप में विकास
३)सिद्धनाथ साहित्य, खुसरो, संत साहित्य, रहीम आदि कवियों एवं दक्खिनी हिंदी में खड़ी बोली हिंदी का प्रारंभिक स्वरुप
४)उन्नीसवीं शताब्दी में खड़ी बोली और नागरी लिपि का विकास
५)हिंदी भाषा और नागरी लिपि का मानकीकरण
६)स्वतंत्रता आन्दोलन के दौरान राष्ट्रभाषा के रूप में हिंदी का विकास
७)भारतीय संघ की राजभाषा के रूप में हिंदी का विकास
८)हिंदी भाषा का वैज्ञानिक और तकनीकी विकास
९)हिंदी की प्रमुख बोलियां और उनका परस्पर सम्बन्ध
१०)नागरी लिपि की प्रमुख विशेषताएँ और उसके सुधार के प्रयास तथा मानक हिंदी का स्वरुप
११)मानक हिंदी की व्याकरणिक संरचना

खंड 'ख'
2. हिंदी साहित्य का इतिहास
१)हिंदी साहित्य की प्रासंगिकता और महत्त्व तथा हिंदी साहित्य के इतिहास लेखन की परंपरा
२) हिंदी साहित्य के इतिहास के निम्नलिखित चार कालों की साहित्यिक प्रवृतियाँ
क) आदिकाल- सिद्ध, नाथ एवं रासो साहित्य
प्रमुख कवि- चंदरवरदाई, खुसरो, हेमचन्द्र, विद्यापति
ख) भक्तिकाल- संत काव्यधारा, सूफी काव्यधारा, कृष्णभक्तिधारा एवं रामभक्तिधारा
प्रमुख कवि- कबीर, जायसी, सूर एवं तुलसी
ग) रीतिकाल- रीतिकाव्य, रीतिबद्ध काव्य एवं रीतिमुक्त काव्य
प्रमुख कवि- केशव, बिहारी, पद्माकर एवं घनानंद
घ) आधुनिक काल
*नवजागरण, गद्य का विकास, भारतेंदु मंडल
*प्रमुख लेखक- भारतेंदु, बालकृष्ण भट्ट एवं प्रताप नारायण मिश्र
*आधुनिक हिंदी कविता की प्रमुख प्रवृतियाँ : छायावाद, प्रगतिवाद, प्रयोगवाद, नयी कविता, नवगीत, समकालीन कविता और जनवादी कविता
प्रमुख कवि- मैथिलीशरण गुप्ता, प्रसाद, निराला, महादेवी, दिनकर, अज्ञेय, मुक्तिबोध, नागार्जुन

३) कथा साहित्य
क)उपन्यास और यथार्थवाद
ख)हिंदी उपन्यासों का उद्भव और विकास
ग) प्रमुख उपन्यासकार - प्रेमचंद, जैनेन्द्र, यशपाल, रेणु एवं भीष्म साहनी

घ) हिंदी कहानी का उद्भव और विकास
ड.)प्रमुख कहानीकार - प्रेमचंद, प्रसाद, अज्ञेय, मोहन राकेश एवं कृष्णा सोबती

४) नाटक और रंगमंच
क)हिंदी नाटक का उद्भव और विकास
ख) प्रमुख नाटककार - भारतेंदु, जयशंकर प्रसाद, जगदीश चन्द्र माथुर, रामकुमार वर्मा, मोहन राकेश
ग) हिंदी रंगमंच का विकास

५) आलोचना
क)हिंदी आलोचना का उद्भव एवं विकास
सैधांतिक, व्यवहारिक, प्रगतिवादी, मनोविश्लेषणवादी एवं नयी आलोचना
ख) प्रमुख आलोचक- रामचंद्र शुक्ल, हजारी प्रसाद द्विवेदी, रामविलास वर्मा एवं नगेन्द्र

६) हिंदी गद्य की अन्य विधाएँ
ललित निबंध, रेखाचित्र, संस्मरण, यात्रा-वृतांत




प्रश्न पत्र -2
(उत्तर हिंदी में लिखने होंगे )

इस प्रश्न पत्र में निर्धारित मूल पाठ्य पुस्तकों को पढना अपेक्षित होगा और ऐसे प्रश्न पूछे जायेंगे जिससे अभ्यर्थी की आलोचनात्मक क्षमता की परीक्षा हो सके |

खंड 'क'
(पद्य )
1. कबीर : कबीर ग्रंथावली, संपादक श्यामसुंदर दास (आरंभिक 100 पद )
2. सूरदास: भ्रमरगीत सार, संपादक रामचंद्र शुक्ल (आरंभिक 100 पद )
3. तुलसीदास: रामचरितमानस (सुंदर कांड)
कवितावली (उत्तरकाण्ड )
4. जायसी : पद्मावत, संपादक श्यामसुंदर दास (सिंघल द्वीप खंड एवं नागमती वियोग खंड)
5. बिहारी : बिहारी रत्नाकर, संपादक जगन्नाथ प्रसाद रत्नाकर ( आरंभिक 100 दोहे )
6. मैथिली शरण गुप्त : भारत भारती
7. जयशंकर प्रसाद : कामायनी (चिंता और श्रद्धा सर्ग )
8. सूर्यकांत त्रिपाठी निराला : राग-विराग, संपादक रामविलास शर्मा ('राम की शक्ति पूजा' और 'कुकुरमुत्ता' )
9. रामधारी सिंह दिनकर : कुरुक्षेत्र
10. अज्ञेय : आँगन के पार द्वार (असाध्य वीणा )
11. मुक्तिबोध : ब्रह्मराक्षस
12. नागार्जुन : बादल को घिरते देखा है, अकाल के बाद, हरिजन गाथा


खंड 'ख'
(गद्य)
1. भारतेंदु : भारत दुर्दशा
2. मोहन राकेश : आषाढ़ का एक दिन
3. रामचंद्र शुक्ल : चिंतामणि (भाग 1)- 'कविता क्या है' , 'श्रद्धा और भक्ति'
4. डॉ सत्येन्द्र : निबंध निलय - बालकृष्ण भट्ट, प्रेमचंद, गुलाब राय, हजारी प्रसाद द्विवेदी, राम विलास शर्मा, अज्ञेय, कुबेर नाथ राय
5. प्रेमचंद : गोदान
प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ट कहानियां, संपादक अमृत राय / मंजूषा- प्रेमचंद की सर्वश्रेष्ठ कहानियां, संपादक अमृत राय
6.जयशंकर प्रसाद : स्कंदगुप्त
7.यशपाल : दिव्या
8. फणीश्वर नाथ रेणु : मैला आँचल
9. मन्नू भंडारी : महाभोज
10.राजेंद्र यादव : एक दुनिया समानांतर( सभी कहानियां)

आशा है कि हिंदी भाषा एवं साहित्य को वैकल्पिक विषय के रूप में रखने वाले अभ्यर्थी इससे लाभान्वित होंगे | हिंदी भाषा एवं साहित्य वैकल्पिक विषय की तैयारी के बारे में अपने अनुभव और मार्गदर्शन को लेकर मैं शीघ्र ही हाजिर होऊंगा |
----केशवेन्द्र कुमार आईएएस ----

Some of the good books name
इतिहास वैकल्पिक विषय
आधुनिक विश्व का इतिहास - लालबहादुर वर्मा
प्राचीन भारत का इतिहास - झा एवं श्रीमाली
मध्यकालीन भारत भाग एक एवं दो- संपादक हरिश्चंद्र वर्मा
आधुनिक भारत का इतिहास- संपादक रामलखन शुक्ल
(इतिहास खंड की अन्य पुस्तकें भी इस विषय की गहन तैयारी के लिए देखी जा सकती है |)
राजनीति विज्ञान वैकल्पिक विषय हेतु
राजनीति सिद्धांत -संपादक ज्ञान सिंह संधू
बदलती दुनिया में भारत की विदेश नीति भाग एक एवं दो - वी पी दत्ता
भारत में उपनिवेशवाद एवं राष्ट्रवाद- संपादक हिमांशु राय
संयुक्त राष्ट्र संघ - नीना शिरीष
नारीवादी राजनीति- संघर्ष एवं मुद्दे - संपादक- साधना, विवेदिता एवं जिनी
पाश्चात्य राजनीतिक चिंतन - सुब्रत मुख़र्जी एवं सुशीला रामास्वामी
भारतीय संसद-समस्याएँ एवं समाधान - सुभाष कश्यप
सामान्य अध्ययन हेतु
आजादी के बाद का भारत - विपिन चन्द्र, मृदुला मुख़र्जी, आदित्य मुख़र्जी

सामान्य अध्ययन हेतु-
आधुनिक भारत का इतिहास - यशपाल एवं ग्रोवर
सरल अंकगणित- आर एस अग्रवाल
भारतीय अर्थव्यवस्था - अश्विनी महाजन एवं गौरव दत्त
हिंदी भाषा एवं साहित्य पत्र हेतु -
हिंदी लोकोक्तियाँ एवं मुहावरे- बाबू गुलाब राय
भारतीय शासन - एम लक्ष्मीकांत
भारत एवं विश्व का भूगोल - माजिद हुसैन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी का विकास - शीलवंत सिंह
21 वीं शताब्दी में अंतर्राष्ट्रीय सम्बन्ध - पुष्पेश पन्त
भारत की विदेश नीति- पुष्पेश पन्त

लोक प्रशासन वैकल्पिक विषय हेतु
समग्र लोक प्रशासन - माहेश्वरी
21 वीं शताब्दी में लोक प्रशासन - दुबे
प्रशासनिक विचारधाराएँ- दुबे

राजनीति विज्ञान वैकल्पिक विषय हेतु-
राजनीति विज्ञान - एन डी अरोरा

समाज शास्त्र वैकल्पिक विषय हेतु-
समाज शास्त्र - पांडे

भूगोल वैकल्पिक विषय हेतु-
भूगोल सिविल सेवा मुख्य परीक्षा के लिए- खुल्लर
भौगोलिक मानचित्रावली - हुसैन


Quick Reply
Your Username: Click here to log in

Message:
Options




All times are GMT +5. The time now is 12:12 AM.


Powered by vBulletin® Version 3.8.11
Copyright ©2000 - 2024, vBulletin Solutions Inc.
SEO by vBSEO 3.6.0 PL2

1 2 3 4